शादी से लौट रही वैन खंती में गिरी, उन्नाव में बुजुर्ग और 8 साल की बच्ची की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 9, 2025

शादी से लौट रही वैन खंती में गिरी, उन्नाव में बुजुर्ग और 8 साल की बच्ची की मौत

6 लोग घायल

देवेश प्रताप सिंह राठौर

वरिष्ठ पत्रकार 

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। रविवारटी देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दही थाना क्षेत्र के पुरवा-दही मार्ग पर दरोगाखेड़ा गांव के पास एक वैन बिजली के खंभे से टकराकर खंती में गिर गई। हादसे में वैन में सवार बुजुर्ग अर्जुन सिंह और 8 वर्षीय आरुषी की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हुए हैं। बता दे कि वैन चालक मोनू सिंह अपने परिचितों को शादी समारोह से वापस ला रहा था। यह शादी दही थाना क्षेत्र के सोनिक गांव निवासी अर्जुन सिंह के बेटे बृजेश की थी। शादी मौरावां थाना क्षेत्र के दिरगजखेड़ा गांव में हुई थी। वैन में सोनिक गांव के सुभाष सिंह के दो बच्चे - आरुषी और 5 वर्षीय गोलू सवार थे। इसके अलावा अजगैन के छतईखेड़ा गांव के सोनू


कुमार, अजगैन कस्बा के जितेंद्र उर्फ सरवन और तिलियानी गांव की आकांक्षा और प्रिया भी वैन में थे। दरोगाखेड़ा गांव के पास चालक ने वैन का नियंत्रण खो दिया। वैन बिजली के खंभे से टकराकर खंती में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दही थाने की पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी को बिछिया सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अर्जुन सिंह और आरुषी को मृत घोषित कर दिया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages