आग से जलकर मॉ और मासूम बेटे की मौत, लगाया हत्या का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 9, 2025

आग से जलकर मॉ और मासूम बेटे की मौत, लगाया हत्या का आरोप

पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी, लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म 

नरैनी (बांदा), के एस दुबे । घर में अपने 9 माह के मासूम बेटे के साथ सो रही मां अचानक आग लग जाने से दाेनों की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं, फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए है। हालांकि मायका पक्ष इस मौत को पूरी तरह संदिग्ध मान रहा है और उसने हत्या का आरोप लगाया है। कस्बा के देविन नगर मुहल्ला निवासी ब्रम्हप्रकाश दीक्षित की पत्नी सुनीता ने रविवार की रात साढ़े 11 बजे घर से बाहर निकल कर पड़ोसियों को बताया कि उसकी बहू के कमरे में आग लग गई है और बहुत धुंआ निकल रहा। पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि अनीता उर्फ अन्नू 24 वर्ष पत्नी शुभम दीक्षित अपने 9 माह के बेटे पार्थ के साथ कमरे में बेड पर जली हुई मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसियों ने बिस्तर पर

मृतका अनीता उर्फ अन्नू का फाइल फोटो।

लगी आग बुझाई और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रात में 12 बजे के बाद क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके वारदात के नमूने लिए गए, इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जिस कमरे में घटना हुई है, वही बेड के पास गैस सिलेंडर रखा हुआ मिला है। किचेन से बेडरूम में गैस सिलेंडर किसने रखा। आग लगने पर अनिता उर्फ अन्नू ने शोर क्यो नही मचाया। यह अनसुलझे सवाल है, जिन्हें पुलिस अपनी विवेचना में खोलेगी। पूरे घर में अकेले सास सुनीता घर में मौजूद थी। मृतका का ससुर ब्रम्ह प्रकाश यूपी पुलिस में सिपाही था। इधर, कई साल से दिमागी हालत ठीक न होने के कारण नौकरी छोड़ कर चित्रकूट में घूमता रहता है। मृतका का पति शुभम दीक्षित नोयडा में प्राइवेट नौकरी करता है। वह 6 जून को नौकरी पर गया है। पड़ोसियों ने बताया कि सास बहू और पति के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। घटना से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ससुरालीजन करते थे दहेज की मांग 

नरैनी। मृतका के चचेरे भाई कल्लू त्रिवेदी ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि सास और पति एक लाख रुपये मांग रहे थे। साल भर पहले दो बार पचास 50 हजार रुपये दे चुके हैं। यही नहीं बहन को प्रसव के पहले घर ले गए थे, वही पार्थ पैदा हुआ था, इसका भी उन्होंने पूरा खर्च उठाया था। बताया कि अनीता के कोई सगा भाई नही है, इसलिए सास और पति दोनो इस बात का दबाव बना रहे थे कि अनीता के हिस्से में आने वाली जमीन उनके नाम रजिस्ट्री करा दो। कहा कि दोनो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

मृतक पार्थ की फाइल फोटो।

जमीन लिखाने के लिए पति व सास डाल रहे थे दबाव

नरैनी। सीमावर्ती छतरपुर जिला के वंशिया गांव में अनीता उर्फ अन्नू का मायका था। उसकी बीती 22 जून 2022 को शादी हुई थी। मृतका के पिता शिवदत्त त्रिवेदी ने बताया कि उनकी तीन बेटियों में वह सबसे छोटी थी। उनके कोई बेटा नही है, इसलिए वह अपनी बेटी का पूरा ध्यान रखते थे। शादी में हैसियत मुताबिक दान दहेज दिया था। उन्हाेंने बताया कि बेटी ने पति द्वारा मारपीट करने व प्रताड़ित करने की बात बतायी थी। इतना ही नहीं जमीन भी लिखाने के लिए उस पर दबाव बनाते थे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages