बुंदेलखंड डांस चैंपियनशिप एवं ग्लैमरस फेस ऑफ इंडिया 2025 फ़ैशन शो का फाइनल हुआ सम्पन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 9, 2025

बुंदेलखंड डांस चैंपियनशिप एवं ग्लैमरस फेस ऑफ इंडिया 2025 फ़ैशन शो का फाइनल हुआ सम्पन्न

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

वरिष्ठ पत्रकार 

उत्तर प्रदेश, झाँसी। रेवोल्यूशन डांस एकेडमी एवं ब्राइडल्स ड्रीम सैलून व रावतपुरा सरकार झांसी के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीष्म कालीन शिविर 24 मई से 02 जून तक निःशुल्क आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में बुंदेलखंड डांस चैंपियनशिप  एवं ग्लैमरस फेस ऑफ इंडिया 2025 फ़ैशन शो का फाइनल मुक्ता काशी मंच झांसी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी डीआईजी की धर्मपत्नि प्राची, विशेष अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी व अंय अतिथि के रूप में संजय पटवारी, शांतनु अग्रवाल, रामकिशन निरंजन, सीताराम कुशवाहा व निर्णायक के रूप में अदिती भटनागर (मिस प्लैनेट इंडिया) व विपिन मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को देखते हुए ग्लैमरस फेस


ऑफ इंडिया 2025 फ़ैशन शो के (सीनियर कैटेगरी) विजेता प्रथम प्रणव, द्वितीय ऋषभ व तृतीय यश के साथ फीमेल कटैगरी में प्रथम वैष्णवी, द्वितीय रोली व तृतीय राधिका रहे। ग्लैमरस फेस ऑफ इंडिया 2025 फ़ैशन शो के विजेता (जूनियर कैटेगरी) जूनियर में प्रथम शगुन, द्वितीय मान्य व तृतीय रुचि व बॉयज में जूनियर में प्रत्यूष प्रथम, द्वितीय सूर्यांश व तृतीय वीर रहे। बुंदेलखंड डांस चैंपियनशिप के विजेता सीनियर कैटेगरी में प्रथम सार्थक, द्वितीय भास्कर व तृतीय संस्कृति व जूनियर कैटेगरी में प्रथम सिद्धि, द्वितीय काव्या व तृतीय अन्वेशा रहे। प्रथम अनिका द्वितीय विहान तृतीय अनिका बने। कार्यक्रम में ग्रूमिंग पार्टनर के रूप में ब्राइडल्स ड्रीम सैलून से विपिन, वैष्णवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर इवेंट मैनेजमेंट अभिषेक कुशवाहा, मॉडलिंग कोरियोग्राफर सद्दाम अली हाशमी व आकाश सेन, नृत्य कोरियोग्राफर राहुल माहोर, नृत्य प्रशिक्षक अनिकेत, तनिश, मुस्कान आदि कभी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति से सुशांत गेडा, संदीप नामदेव, आशीष विश्वकर्मा, राकेश अहिरवार, अरुण पांचाल, बसंत गुप्ता, राहुल रायकवार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages