स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण- शिक्षा का उत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 1, 2025

स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण- शिक्षा का उत्सव

हर बच्चे तक पहुंचे ज्ञान का उजाला

1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान

स्कूलों में होगा नवप्रवेशी छात्रों का गरिमामयी स्वागत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों के पुनः खुलने के साथ ही स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का बिगुल बजा दिया है। 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर कोने से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना है, ताकि कोई बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप बिपिन के जारी आदेश में समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का विद्यालय में भव्य स्वागत किया जाए। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंध समिति, स्थानीय समुदाय, मां समूह तथा क्षेत्रीय प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मिलकर जागरूकता

संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली में मौजूद शिक्षक व बच्चे 

फैलाएं और बच्चों को स्कूल भेजने हेतु वातावरण बनाएं। अभियान के प्रभावी संचालन को राज्य परियोजना कार्यालय पहले ही जनपदों को 2 लाख रुपए की विशेष धनराशि निर्गत की जा चुकी है, ताकि प्रचार-प्रसार, रैली, बैठकें, जागरूकता कार्यक्रम आदि सुचारु रूप से चल सकें। विद्यालयों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे अभिभावकों की बैठकें आयोजित करें, यूनिफॉर्म वितरण को पारदर्शी और समयबद्ध बनाएं और बच्चों की नियमित उपस्थिति कराएं। कृष्ण दत्त पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग का अभियान मऊ एवं मुरका में चलाया गया जिसमें राजकुमार केसरवानी (प्रअ), अशोक कुमार गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, अनामिका गुप्ता, पूजा सिंह, पूजा मिश्रा मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages