बरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूट पुलिस ने चोरी की वारदात पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में बरगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। इनके कब्जे से सीएफजी ग्लास फैक्ट्री से चोरी हुआ 325 किलो वजनी लोहे के एंगल (कुल 20 नग) और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (यूपी 96 टी 6031) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप आदिवासी पुत्र छेदीलाल, अरुण उर्फ दादू पुत्र कैलाश आदिवासी और मुनेन्द्र उर्फ भूक्कू चमार पुत्र मुन्नालाल, तीनों निवासी ग्राम कल्चिहा थाना बरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ये आरोपी चोरी का सामान लेकर किसी कबाड़ी को बेचने की फिराक में कल्चिहा मोड़ पर खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीती रात सीएफजी ग्लास फैक्ट्री से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि फैक्ट्री चौकीदार ने चोरी की सूचना थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद थाना बरगढ़ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ने घटना का शीघ्र अनावरण करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। सक्रियता और सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को पकड़ लिया बल्कि चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया। बरगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी हरदीकलॉ दारोगा राधेश्याम सिंह,कृष्ण कुमार तथा महिला सिपाही अनीता पटेल शामिल रहीं।


No comments:
Post a Comment