कानपुर, प्रदीप शर्मा - केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान,विभाजन विभीषिका दिवस एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा की और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा की। विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने बूथों को मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने जिला पदाधिकारियों को मंडल समन्वयक बनाकर एक एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दक्षिण जिले में 169 शक्ति केंद्र के अंतर्गत 1145 बूथ आते है। सभी मंडल समन्वयक अपने अपने आवंटित मंडलों में नियमित रूप से प्रवास सुनिश्चित करें व सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों से नियमित संपर्क एवं संवाद बनाए रखें।जिन बूथों का गठन अभी तक नहीं हो पाया है ऐसे बूथों का एक सप्ताह के अंदर गठन करें। मंडल तथा बूथ स्तर पर समीक्षा करके इसे सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सशक्तीकरण के लिए
मण्डल प्रभारी, समन्वयक, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संरक्षक बूथों की नियमित बैठकें कर बूथों को मजबूत बनाएं। मंडल समन्वयक अपने अपने आवंटित मंडलों एवं शक्ति केंद्रों पर प्रवास कर बूथ अध्यक्षों एवं बूथ कमेटी के साथ बैठकें करेंगे। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के साथ प्रवास के दौरान सभी पदाधिकारी मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों में जाकर बूथ कमेटी के गठन के साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान को जमीनी स्तर पर चलाने की बात कही। जिला अध्यक्ष ने नए नाम बढ़ाने के साथ ही फर्जी बोगस मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने में बीएलओ के सहयोगी बनने की बात कही। इस अवसर पर राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, राजन चौहान, वंदना गुप्ता, अनुराग शुक्ला, संजय कटियार, विनय मिश्रा, वीरेंद्र दिवाकर, अर्जुन बेरिया, शिवम मिश्रा, तेज बहादुर यादव, अंकुर गुप्ता, संजीव बेरी, मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment