छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में बी.एड. में एडमिशन का स्वर्णिम अवसर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में बी.एड. में एडमिशन का स्वर्णिम अवसर

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के शिक्षा विभाग में बी.एड. डिग्री के लिए प्रवेश प्रारम्भ कर दिए गए हैं। यह प्रवेश इस वर्ष के उन विद्यार्थियों के लिए हैं जो यू.पी. बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि गोरे ने बताया कि छात्र-छात्राएँ काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अथवा सीधे प्रवेश कॉलेज कोड SK-5189 के द्वारा नामांकन करा सकते हैं जिसके लिए विभाग में कुल 110 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी दौर में विभाग विद्यार्थियों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें कानपुर विश्वविद्यालय अग्रणी है। यहाँ

 छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में बी.एड. में एडमिशन का स्वर्णिम अवसर

विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान कुशल एवं उच्च स्तरीय प्राध्यापकों द्वारा प्रदान किया जाता है। यही कारण है कि विभाग के छात्र-छात्राओं का सीटीईटी, यूपीटीईटी एवं यूजीसी नेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्रतिशत अत्यंत उच्च रहा है। इसके साथ ही विभाग के अनेक स्नातक विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डाइट, इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालयों तथा प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएँ प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 88400 88412 एवं 96212 97799 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभाग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages