22 किलो गांजे संग दो गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट में फंसे शाहरूख व शोभित
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सरैया दारोगा सत्यमपति त्रिपाठी व उनकी टीम ने काली घाटी मंदिर से करीब 300 मीटर आगे चेकिंग के दौरान दो तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहरूख अली पुत्र मोहम्मद अली (23 वर्ष) निवासी ग्राम चकदेवपुर थाना राईया (कोतवाली ऊरई) जनपद जालौन और शोभित सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह (27 वर्ष) निवासी ग्राम जारैवा थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई के रूप में
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
हुई। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक विटारा ब्रेजा कार (यूपी 92 एजे 2098) बरामद की, जिसमें रखे एक पिट्ठू बैग और एक झोले से कुल 21 किलो 930 ग्राम सूखा नाजायज गांजा बरामद हुआ। इस बड़ी खेप के साथ दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मानिकपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही जब्त कार को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी सरैया दारोगा सत्यमपति त्रिपाठी, आरक्षी चालक विनोद यादव और सिपाही राजीव सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना करते हुए नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।


No comments:
Post a Comment