मां सबरी की धरती पर आकांक्षा समिति अध्यक्षा ने बच्चों संग बाँटी शिक्षा व स्वास्थ्य की रोशनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

मां सबरी की धरती पर आकांक्षा समिति अध्यक्षा ने बच्चों संग बाँटी शिक्षा व स्वास्थ्य की रोशनी

पैकेज्ड चमक नहीं, स्वास्थ्य है असली संपदा 

बच्चों संग बैठकर किया भोजन 

मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आकांक्षा समिति की अध्यक्षा व चिकित्सा अधिकारी डॉ तनुषा टीआर की अध्यक्षता में सोमवार को मानिकपुर कल्याण केंद्र में बनवासी बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा व बैग का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद व नगर समिति अध्यक्ष मोहनलाल पांडे भी उपस्थित रहे। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का माहौल जीवंत कर दिया। डॉ तनुषा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने पैकेज्ड सामान से दूर रहने की सलाह दी और जलने पर तुरंत उपचार, मिर्गी के दौरे में अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा

कल्याण केंद्र में बनवासी बच्चों के साथ डॉ तनुषा टीआर

सांप काटने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी विस्तार से दी। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष बल दिया। अध्यक्षा ने बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूता, मोजा व बैग वितरित किए और सबरी कन्या छात्रावास की छात्राओं के साथ भोजन कर आत्मीयता का संदेश दिया। इस अवसर पर कल्याण समिति की ओर से डॉ तनुषा को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी भारत सिंह, तहसीलदार, केंद्र प्रभारी कृष्ण मोहन, संगठन मंत्री महेश सिंह, अजय तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages