डॉ रत्नप्पा कुम्हार की 116वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शिल्पकारों को मिलना चाहिए संवैधानिक हक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 14, 2025

डॉ रत्नप्पा कुम्हार की 116वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शिल्पकारों को मिलना चाहिए संवैधानिक हक

प्रजापति समाज ने दिखाया एकजुटता का परचम 

जयंती पर डिप्टी सीएम ने झुकाया शीश 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद चित्रकूट रविवार को ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब संविधान सभा के सदस्य और स्वतंत्रता सेनानी डॉ रत्नप्पा कुम्हार की 116वीं जयंती पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के तत्वावधान में महासम्मेलन एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर में उमड़ी भीड़ ने इसे प्रजापति समाज का महाकुंभ बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ रत्नप्पा कुम्हार के चरणों में शीश झुकाते हुए कहा कि इस आयोजन को जातिवादी चश्मे से न देखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया, उनकी सरकार का ध्येय सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आजादी के वास्तविक नायकों को भाजपा सरकार सम्मानित कर रही है, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारों ने गुमनामी में छोड़ दिया था। इस मौके पर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने शिल्पकार

सम्मेलन में एकजुट प्रजापति समाज उपमुख्यमंत्री का स्वागत करता हुआ

समाज के लिए अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग रखी और कहा कि यदि सभी अनुसूचित जातियों को यह सुविधा मिलती है, तो शिल्पकार क्यों वंचित रहें? पूर्व कैबिनेट मंत्री/सांसद आरके सिंह पटेल, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला पंचायत सदस्य दशरथ प्रजापति समेत हजारों लोग मौजूद रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल (मिंटू सिंह) ने सैकड़ों ग्रामीणों को अपने वाहनों से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाकर समाजिक एकजुटता का संदेश दिया। सम्मेलन में समाज के मेधावी छात्रों और युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम प्रजापति व गौतम चक्रवर्ती ने किया और आभार महासंघ जिलाध्यक्ष सूबेदार लोटनराम प्रजापति ने जताया। शोभायात्रा के दौरान शहर देशभक्ति नारों और समाजिक जागरूकता संदेशों से गूंज उठा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages