आकांक्षी चित्रकूट बनेगा पर्यटन का तीर्थ, शिकायत पर अधिकारी होंगे बर्खास्त- केशव प्रसाद मौर्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 14, 2025

आकांक्षी चित्रकूट बनेगा पर्यटन का तीर्थ, शिकायत पर अधिकारी होंगे बर्खास्त- केशव प्रसाद मौर्य

जनकल्याण योजनाओं पर डिप्टी सीएम का फोकस 

गुणवत्ता पर कोई समझौता नही 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह सभागार में चित्रकूट जनपद के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि आकांक्षी जनपद होने के नाते चित्रकूट में विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या मुख्यमंत्री आवास योजना, हर पात्र लाभार्थी को बिना भेदभाव योजना का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। डिप्टी सीएम ने मनरेगा, आजीविका मिशन, सांसद और विधायक निधि, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जीरो पॉवर्टी यूपी जैसी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर

लोनिवि के सभागार में भाजपाइयों से चर्चा करते उपमुख्यमंत्री

सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और हर घर नल-जल योजना में तेजी लाई जाए। सभी खंड विकास अधिकारी और विभागीय अफसर अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएं, अन्यथा शिकायत पर कठोर कार्रवाई तय है। उन्होंने भगवान कामतानाथ जी की नगरी चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। डिप्टी सीएम ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से भी संवाद किया और कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण
कामतानाथ मुखारबिंद में दर्शन को पहुंचे उपमुख्यमंत्री

प्राथमिकता से होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और देवांगना एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। जनपद भाजपा नेतृत्व, पूर्व मंत्री, सांसद और विधायकों की उपस्थिति में हुई इस समीक्षा बैठक ने यह संदेश दिया कि चित्रकूट का विकास ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages