एसडीएम समेत सभी सुरक्षित
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । रविवार को राजापुर एसडीएम फूलचंद यादव का वाहन एक बड़ा हादसा हो गया। बाबूपुर श्रमदान यात्री सेड के पास उनकी बोलेरो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर अचानक खड्डे में पलट गई। गाड़ी में एसडीएम के साथ उनका हमराही और चालक भी मौजूद थे। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसान यूनियन पदाधिकारी और ग्रामीण देवदूत बनकर दौड़े। उन्होंने बिना देर किए बोलेरो में
![]() |
| किसान यूनियन पदाधिकारी पलटी हुई बोलेरो को निकालते हुए |
फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और वाहन को भी खड्डे से बाहर खींच निकाला। ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस ने किसी बड़ी त्रासदी को टाल दिया। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह घटना जहां प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े करती है, वहीं ग्रामीणों की मानवीय संवेदना ने संकट की घड़ी में जीवनरक्षक की भूमिका निभाई।


No comments:
Post a Comment