कानपुर, प्रदीप शर्मा - प. सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति संस्था द्वारा 40वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हरमिलाप मिशन स्कूल रतनलाल नगर कानपुर में रविवार को आयोजित किया गया। संस्था के सचिव जय मिश्रा ने बताया कि संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा आम जनता के बीच जाकर उन्हें रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे द्वारा कराये जा रहा रक्तदान से किसी के जीवन को बचाना है। उन्होंने बताया कि आज का कार्यक्रम रक्तमित्र स्व. राजेन्द्र यादव को समर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. राजेन्द्र यादव के पिता सुंदर लाल यादव ने राजेंद्र यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर के किया। शिविर में राजेंद्र यादव के दोनों बेटों ने रक्तदान किया और रक्तदाताओं
को जूस पिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। सुंदर लाल यादव ने अपने व्याख्यान में युवाओं से रक्तदान की अपील की। शिविर का आयोजन उर्सला ब्लड बैंक की टीम ने सम्पन्न करवाया एवं एकत्रित रक्त उर्सला ब्लड बैंक को समर्पित किया गया। उर्सला ब्लड बैंक की टीम का नेतृत्व डॉ आशीष ने किया।कार्यक्रम संयोजक जय मिश्रा ने 90वीं बार रक्तदान किया एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। सभी रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त जूस, नाश्ता एवं फल वितरित किए गये। शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग लेने वालों में राजीव भाटिया, शिवम् यादव, शुभम यादव, ज्योति गौरी, गौरव आदि रहे।


No comments:
Post a Comment