शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, अवसरों की समानता है — कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 14, 2025

शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, अवसरों की समानता है — कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  शिक्षा केवल ज्ञान नहीं अवसरों की समानता है। जब हम किसी छात्रा को आगे बढ़ने का साधन देते हैं, तो हम समाज को एक नई दिशा देते हैं यह बात  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल द्वारा आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में रविवार को कही। एनएलके स्कूल विष्णुपुरी में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि यह केवल एक साधन नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम है। उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शिक्षा

 शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, अवसरों की समानता है — कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक

और सेवा का सुंदर समन्वय बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना था। कार्यक्रम में आनंद डेवलपर्स लिमिटेड के सहयोग से 105 निर्धन एवं जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर  विश्वनाथ गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता, आनंद गुप्ता, अभिषेक चतुर्वेदी, रोटरी क्लब अध्यक्ष सत्यशील शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जसवीर भाटिया, दिनेश शुक्ला और ओ.पी. अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages