कानपुर, प्रदीप शर्मा - श्री राम कथा के आठवां दिन श्री रामलीला महोत्सव आयोजन समिति जरौली द्वारा आयोजित त्रिवेणी प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के आठवें दिन बुधवार को वृंदावन धाम से आये पूज्य संत श्री भारत शरण जी महाराज जी ने भरत चरित्र का वृतांत सुनाया जिसे सुनकर श्रद्धालुओं के आंखों मे आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि श्री भरत लाल जी भगवान को मनाने चित्रकूट गए परंतु जब श्री राम जी ने अयोध्या वापस आने के लिए मना किया तब भारत जी ने श्री राम जी की चरण पादुका अपने मस्तक पर रखकर वापस अयोध्या लौटे और सिंहासन पर चरण
पादुका रखकर भरत जी कुटिया में रहकर अयोध्या का संचालन करने लगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कानपुर के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी सिद्धनाथ धाम के पूज्य महंत अरुण पुरी महाराज संयोजक प्रबोध मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव शुक्ल पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ल पूर्व संगठन मंत्री से संजय बाजपेई अनिल शुक्ला सोनू शुक्ला हर्षित अग्निहोत्री बृज किशोर तिवारी सुनील सचान विनय मिश्रा राजेश तिवारी प्रशांत बाजपेई सहित हजारों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment