त्वरित सुधार करने को कहा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में चल रहे गणना प्रपत्र एसआईआर अभियान की पड़ताल करते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग बुधवार को भाग संख्या 412, राजश्री पुरुषोत्तम दास टंडन कंपोजिट विद्यालय, पुरानी बाजार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मौजूद बीएलओ से जिलाधिकारी ने उनके क्षेत्र में मृतक, सिप्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं की अद्यतन स्थिति पूछी। बीएलओ ने बताया कि मृतक 28, सिप्टेड 78 और अनुपस्थित 448- कुल 554 मतदाताओं की स्थिति लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संदिग्ध एवं सत्यापन योग्य मतदाताओं की सूची अलग से सुरक्षित रखी जाए तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और बूथ लेवल एजेंटों के साथ
![]() |
| पुरानी बाजार बूथ पर मतदाता सत्यापन की पड़ताल, डीएम ने सुधार को दी चेतावनी |
बैठक कर वास्तविक स्थिति साझा की जाए। उन्होंने एएसडी मतदाताओं का रजिस्टर भी पृथक रखने का आदेश दिया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बीएलओ को फॉर्म 6, 7 और 8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं ताकि गलत प्रविष्टियों का संशोधन तेजी से हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इस भाग संख्या में मतदाताओं की संख्या अधिक है और सत्यापन की स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसलिए तुरंत सुधार कराया जाए। उन्होंने दो टूक कहा- न कोई मतदाता छूटे और न शिकायत की गुंजाइश बचे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment