एसआईआर में तेजी लाने का किया आहवन
फतेहपुर, मो. शमशाद । निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अयाह शाह विधानसभा के खटौली, मुत्तौर तथा सदर विधानसभा के बहुआ नगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बूथों का दौरा कर बीएलओ से कार्य प्रगति जानी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। अयाह शाह विधानसभा के बूथ संख्या 17 (खटौली) में बीएलओ ने बताया कि बूथ पर कुल 1226 मतदाता हैं। सभी घरों में फार्म वितरित कर दिए गए हैं और अब तक 1000 से अधिक मतदाताओं की फीडिंग पूरी हो चुकी है। सदर विधानसभा के बहुआ नगर बूथ संख्या 81,
![]() |
| बूथ में बीएलओं के साथ पुनरीक्षण कार्य में सहभागिता निभाते जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव। |
82 व 83 तथा बहुआ देहात मंडल के मुत्तौर स्थित बूथ संख्या 89, 90 व 91 का भी जिलाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। बूथ संख्या 90 का कार्य लगभग पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष ने बीएलओ की प्रशंसा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने बूथ के साथ-साथ पास के कमजोर बूथों पर भी पूरा योगदान दें। श्री श्रीवास्तव ने कहा, विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण राष्ट्रीय अखंडता का अभियान है। इसमें हर नागरिक व हर कार्यकर्ता का सहयोग जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ता इसे राष्ट्रसेवा का कार्य मानकर जुटे हुए हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में सकारात्मक सहभागिता निभा रहे हैं। यह राष्ट्रीय विचारों की सच्ची उपासना है। दौरे के दौरान अभियान के जिला संयोजक मनोज मिश्रा ‘मनु’, अर्चना त्रिपाठी, संजय हांडा, चिदानंद शुक्ला, अखिलेश तिवारी, ओम मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, गोरे लाल प्रजापति, राजकिशोर तिवारी, छोटेलाल भुर्जी, कमलेश तिवारी के अलावा मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment