देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत रत्न स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई वहीं मासिक बैठक में एस आई आर पर भी गंभीर चर्चा हुई, मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बाबू राजेंद्र प्रसाद जी आज के राजनीतिक परिवेश में वास्तव में प्रासंगिक है जमींदार परिवार में जन्म लेने के बाद भी वह गांधी जी के सानिध्य में आकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े पटना हाई कोर्ट के वह लीडिंग लॉयर थे उस समय उनकी आमदनी तकरीबन ₹300000 महीने थी संविधान सभा के अध्यक्ष मनोनीत किए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे राष्ट्रपति रहते हुए राष्ट्रपति भवन के केवल तीन कमरों का ही उन्होंने उपयोग किया एक कमरे में चटाई बिछी रहती थी जिस पर वह चरखा चलाते थे
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन मूल मंत्र है इधर कांग्रेस जनों में इसकी कमी दिखाई पड़ रही है इस कमी को दूर करके एकजुट होकर ही हम कांग्रेस को मजबूत कर सकते हैं, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली बैठक में जनपद से भारी संख्या में कांग्रेस जनों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए जननायक राहुल गांधी आज नौजवानों के लिए उनके भविष्य के लिए चिंतित हैं यह रैली यह साबित करेगी की वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा कितना सार्थक सिद्ध होगा।
उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बी डी कठेरिया, जंग बहादुर सिंह अजय गौतम, मंसूर अली, कमलेश तिवारी, दीपेंद्र सिंह, गयाप्रसाद कफ़नधारी, सौरभ त्रिवेदी सोनू, कल्लू सविता, सलीम अहमद,संजीव श्रीवास्तव, सलमान शाहिद बाबूराम निषाद, बदरुद्दीन, अभय प्रताप सैनी, प्रदीप कुमार शर्मा मणिकांत रावत, मनोज शर्मा, जीतू यादव, विजय शंकर, रईस वारसी, राजन सोनी राजकुमार लोधी धनीराम गौतम सुशील पाल सहित आधा सैकड़ा लोगों ने बाबू राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


No comments:
Post a Comment