बुविवि में रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने मन मोहा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

बुविवि में रंगारंग प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने मन मोहा

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी में सोमवार की शाम श्रीराम के नाम समर्पित रही। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस सांस्कृतिक संध्या की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डा अमिता दुबे रहीं। इसकी अध्यक्षता कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। श्रीराम पर जारी दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की आयोजन समिति के अध्यक्ष डा पुनीत बिसारिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बाद में विद्यार्थियों ने बारी बारी कार्यक्रम पेश किए। पूजा मिश्रा ने कत्थक नृत्य पर रामाष्टकम की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।


इससे पहले अफसाना ने श्रीराम स्तुति पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भी मंचन किया। रामलीला का मंचन-रजनीश एंड ग्रुप ने किया । इसके बाद नगरी हो अयोध्या गीत-पलक गुप्ता ने पेश किया। इसके बाद अफसाना एंड ग्रुप ने राई नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। ओरछा के राम का मंचन करण एंड ग्रुप ने किया। प्रीति कुमारी ने जरा देर ठहरो राम गीत गाकर समा बांध दिया। अंत में परी एंड ग्रुप ने फूलों होली खेलकर सबको होलीमय कर दिया। इस सांस्कृतिक संध्या में दीप्ति बिसारिया, डा मुन्ना तिवारी, डा अचला पाण्डेय,डा नवीन पटेल, डा मुहम्मद नईम, प्रख्यात रंगकर्मी आरिफ शहडोली, डा सुधा दीक्षित, डा सुनीता वर्मा, डा प्रेमलता डा विपिन प्रसाद, पत्रकारिता विभाग के शिक्षक उमेश शुक्ल, शोधार्थी अतीत विजय और देश के विभिन्न हिस्सों से आए हिंदी साहित्यसेवी उपस्थित रहे। अंत में डा मुहम्मद नईम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages