बोर्ड परीक्षा से पहले अलर्ट प्रशासनए 40 परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

बोर्ड परीक्षा से पहले अलर्ट प्रशासनए 40 परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में बोर्ड परीक्षा की पारदर्शिता और सख्ती सुनिश्चित करने के लिए सोमवार 16 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण कंट्रोल रूम प्रभारी उप जिलाधिकारी ;न्यायिकद्ध सौरभ यादव ने किया। निरीक्षण के दौरान 40 परीक्षा केंद्रों में लगे डीवीआर और सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था को परखा गया और सभी केंद्रों का संचालन सुचारु पाया गया।

ऑनलाइन मॉनिटरिंग से पारदर्शिता की तैयारी जांचते एसडीएम

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्षा में कैमरे स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों तथा विद्यालय परिसर और कक्षाओं की साफ.सफाई दुरुस्त रखी जाए। साथ ही पेयजलए फर्नीचरए प्रकाश व्यवस्था और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं परीक्षा पूर्व पूर्णतः व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकरए परीक्षा प्रभारी फूलचंद सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages