दर्शन के लिए मंदिर में रखी गई हनुमान प्रतिमा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

दर्शन के लिए मंदिर में रखी गई हनुमान प्रतिमा

बांदा, के एस दुबे । विधि विधान से पूजा-अर्चन किए जाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। सुषमा मिश्रा व रामशंकर मिश्र वाराणसी द्वारा भारी पीतल के हनुमानजी की प्रतिमा भेंट की गई जिसका पूजन मेरे द्वारा किया गया साथ में संजय गुप्ता बुन्देलखण्ड टीवी सेन्टर पूर्व पार्षद नीरज त्रिपाठी सन्तोष तिवारी व सुनील त्रिपाठी के द्वारा विधि विधान के साथ किया गया, आरती व प्रसाद का वितरण किया गया पूजा श्री राम दरबार मन्दिर के पुजारी सुशील पांडेय तथा मन्दिर के सहायक धीरज सैनी रहे, जिन अन्य लोगों की उपस्थिति रही उसमें सुरेन्द्र निगम अशोक श्रीवास्तव अवधनारायण तिवारी राजेन्द्र दुबे भगवान दीन वर्मा पीयूष चौबे सन्तोष हरवंश द्विवेदी मुन्ना मंहत श्रीमती निशा श्रीवास्तव श्रीमती वन्दना द्विवेदी करुणा निगम सहित अन्य सैकड़ों महिला पुरुष भक्त गण उपस्थित थे। ज्ञात

पूजा-अर्चना करते हुए लोग। 

हो यह श्री हनुमानजी की मूर्ति पिछले साल से ही श्रीमती सुषमा मिश्र व श्रीराम शंकर मिश्र द्वारा वाराणसी में लेकर रखी थी परंतु किसी न किसी कारण वश श्रीप्रकाश दि्वेदी सदर विधायक बांदा श्री प्रद्युम्न दुबे लालू डां अतुल सक्सेना व डांएन डी शर्मा वाराणसी तो गये तो कभी कोई वीआईपी तो कभी कोई जिसके कारण रुट डाइवर्ट हो जाते रहे और श्री मिश्र जी के आवास नहीं पहुंच सके परन्तु अशोक त्रिपाठी जीतू को जैसे पता चला कि संजय गुप्ता और उनका परिवार वाराणसी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु गये बस उन्होंने ने संजय गुप्ता से मोबाइल पर कहा और वे कल महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री हनुमान जी मूर्ति श्रीराम दरबार मन्दिर ले आए और श्री हनुमान जी की मूर्ति की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उन्हें मन्दिर में दर्शन हेतु रख दिया गया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages