चित्रकूट से शुरु हुई यात्रा का जिले में हुआ आगमन
बांदा, के एस दुबे । पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण को चित्रकूट से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा के जिले की सीमा पर पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नवनियुक्त जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व महामंत्री समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा संयोजक का सभी ने माल्यार्पण करते हुए बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। चित्रकूट से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा के सोमवार को जिले की सीमा पर पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा संयोजक भानू सहाय का सभी ने माल्यार्पण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संयोजक समेत सभी पदाधिकारी व
![]() |
| माला पहनाकर स्वागत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित |
कायर्कर्ता न्यायालय परिसर पहुंचे। यहां नवनियुक्त जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह व महामंत्री राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट का माल्यार्पण कर पृथक राज्य बुंदेलखंड निर्माण के लिए समर्थन मांगा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने संघ पदाधिकारियों के साथ बुंदेलखंड राज्य निर्माण को समर्थन का भरोसा दिया। इस मौके पर सत्यप्रकाश द्विवेदी, बाबूराम यादव, बी.लाल, संतोष द्विवेदी, अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, पंकज रावत, नरेंद्र कुशवाहा, अमित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment