गरीब बेटी की शादी में किया हर संभव सहयोग, पेश की मिसाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

गरीब बेटी की शादी में किया हर संभव सहयोग, पेश की मिसाल

महिला वैश्य समाज ने गांव जाकर गरीब बेटी की मां को सौंपी सहायता

बांदा, के एस दुबे । महिला वैश्य समाज ने ग्राम दुरेड़ी की गरीब बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहयाेग के साथ-साथ वैवाहिक जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया, ताकि गरीब बेटी का विवाह बिना किसी परेशानी के सकुशल संपन्न हो सके। ग्राम दुरेड़ी निवासी स्व.कारेलाल प्रजापति की बेटी की शादी आगामी 25 फरवरी को होना सुनिश्चित है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। यह जानकारी जब महिला वैश्य समाज को मिली तो समाज की अध्यक्ष अंजूरानी दमेले ने संगठन की सभी महिलाओं के साथ बैठक की और गरीब बेटी के लिए सहयोग पर चर्चा की गई,

महिला वैश्य समाज की सदस्य गरीब बेटी की शादी में मदद करते हुए। 

जिस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की और तत्काल गांव जाकर गरीब बेटी की शादी के लिए जरूरी सामान और आर्थिक सहयोग परिवार को प्रदान किया। महिलाओं के इस सहयोग के प्रति लड़की की माँ बुधिया देवी, भाई कुबेर ने महिला वैश्य समाज का आभार व्यक्त किया। सहयोग प्रदान करने के दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती दमेले के अलावा, ममता नगरिया, नीलिमा पुरवार, नम्रता गोयल, वैशाली ओमर, ज्योति पुरवार, सरिता सोनी, दीपाली ओमर, रजनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शोभा गुप्ता आदि शामिल रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages