मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा हेतु कांग्रेस ने कसी कमर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा हेतु कांग्रेस ने कसी कमर

समीक्षा बैठक में बांटे गए उत्तरदायित्व 

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रस्तावित प्रदेश व्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम ग्रामीण मजदूर संवाद यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यात्रा की सफलता हेतु एक समीक्षा बैठक आहूत की। बैठक में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने अपने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बताया कि यात्रा खागा तहसील के ग्राम त्रिलोचनपुर से शुरू होकर मार्ग में पड़ने वाले गांव कूरा, एलई आदि होते हुए खागा कस्बे में समाप्त होगी। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने यह भी कहा कि पूरी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से ग्रामीण

बैठक करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। 

मजदूरों से मिलते हुए उन्हें जागरूक कर अपने अधिकारों की सुरक्षा का संदेश देगी जो कांग्रेस पार्टी की मनसा है। आहूत बैठक में शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी यात्रा को बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने का पदाधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी, पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, कोऑर्डिनेटर आरिफ खान, राजीव लोचन निषाद, पंडित राम नरेश महराज, ओम प्रकाश कोरी, सुधीश पांडेय, मोहित मिश्रा, सैयद सहाब अली, निजामुद्दीन, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा आदि लोग भी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages