कालिंजर महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की बिखरी इंद्रधनुषी छटा
बांदा, के एस दुबे । कभी राम बनके कभी श्याम बनके मस्त-मस्त गर्ल तृप्ति शाक्या ने कालिंजर महोत्सव में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कार्यक्रमों से बिखरी इंद्रधनुषी छटा ने गीत संगीत व नृत्य कार्यक्रमों के बीच दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कालिंजर दुर्ग की वादियों में बिखरी सुरमई शाम को जब प्रख्यात लोक गायिका तृप्ति शाक्या ने सत्यम शिवम सुंदरम का सस्वर भजन सुनाया तो दर्शक भक्तिभाव में झूमने को विवश हो गए। उन्होंने अनेक भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह कार्यक्रम कटरा मेला मैदान में
![]() |
| प्रमाण पत्र देते हुए राज्यमंत्री रामकेश निषाद व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल। |
बने पंडाल में शाम 6 बजे आयोजित किया गया जो देर रात तक चलता रहा। लोक गायिका ने कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभू जी चले आना तथा लाल मेरी पत रखियो बला झूलेलालन भजनों से दर्शकों को खूब झुमाया और प्रसंशा में तालियां बटोरी। इसी प्रकार से दूसरे दिन भी गीत, संगीत और नृत्य के आकर्षक कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसका आमजन के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ध अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आनंद लिया।
जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का किया अवलोकन
बांदा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनांतर्गत न्यूट्रीशिरियल घटक में दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का शुभारंभ जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल द्वारा शुभारंभ कर मेला प्रांगड़ में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 5 दर्जन से अधिक स्थलों का अवलोकन कर किया। कार्यक्रम में दर्जन भर से ज्यादा संस्कृति कार्यकमों तथा नुक्कड़ नाटक एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिलेट्स के उत्पादन एवं उपभोग को बढाने तथा महत्व को बताते हुए जागरूक किया। कार्यकम में संबंधित विभागों से अधिकारियों तथा 4000 से ज्यादा कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया।

भजन प्रस्तुत करतीं तृप्ती शाक्या।
मंडल स्तरीय खादी सेमिनार का हुआ आयोजन
बांदा। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कालिंजर महोत्सव में खादी के शोध, डिजाइन, मानकीकरण एवं प्रचार-प्रसार योजना के अन्तर्गत खादी के प्रमोशन के लिए मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें खादी की पर्यावरण अनुकूल, स्वदेशी, प्राकृतिक एवं सस्टेनेबल फेब्रिक एवं अन्य विशेषताओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक कर खादी को युवा पीढी में आधुनिक फैशन फैब्रिक के रूप में प्रमोट करने की बृहद जानकारी देकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। मुख्य अतिथि एवं नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूल/कालेज के छात्र-छात्राए, किसान व तकनीकी तथा व्यवसायिक संस्थाओं के शिक्षक एवं कार्यालय के समस्त स्टाप उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment