हरी झंडी के साथ गांवों में उतरा श्री अन्न जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

हरी झंडी के साथ गांवों में उतरा श्री अन्न जागरूकता अभियान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मिलेट्स जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर जनपद के गांवों के लिए रवाना कियाए जिसके साथ ही श्री अन्न को घर.घर पहुंचाने का अभियान तेज हो गया। मिलेट्स की खेतीए प्रसंस्करणए विपणन और उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह एलईडी युक्त प्रचार वैन किसानोंए महिलाओं और आमजन को आधुनिक तकनीकों तथा मिलेट्स से बनने वाले पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी देगी। जिलाधिकारी ने कहा कि दैनिक आहार में मिलेट्स शामिल करने से आवश्यक खनिज और पोषक तत्वों की

 हरी झंडी के साथ गांवों में उतरा श्री अन्न जागरूकता अभियान

पूर्ति होती है। जिला कृषि अधिकारी राज पति शुक्ल ने बताया कि वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से श्री अन्न की उपयोगिता को रोचक ढंग से समझाया जाएगा। कभी बुंदेलखंड में प्रचुर मात्रा में उगने वाले मिलेट्स सिंचित क्षेत्र बढ़ने के बाद धान.गेहूं के आगे पीछे छूट गएए लेकिन 2023 से कृषि विभाग बीज उपलब्ध कराकर किसानों को पुनः प्रोत्साहित कर रहा है। परिणामस्वरूप बीते दो वर्षों में बाजारों में श्री अन्न की वापसी दिखने लगी है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राज कुमारए डॉ रंजीत सरोज और नोडल अधिकारी मनोज कुमार उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages