डीबीटी की निगरानी पर सख्त संदेश
संगोष्ठी में गूंजा जवाबदेही का बिगुल
मऊ चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । 16 फरवरी को ब्लॉक मऊए चित्रकूट में स्थित श्री राम मंडपम विकास और जवाबदेही के संकल्प का साक्षी बनाए जहां ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय निकाय सदस्यों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश चंद्र द्विवेदी ;विधायक मऊ.मानिकपुरद्ध ने डीबीटी के तहत अभिभावकों के खातों में भेजे जाने वाले 1200 रुपये के सदुपयोग पर सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट कहा कि यह धनराशि केवल यूनिफॉर्मए जूताए बैगए स्वेटर और स्टेशनरी पर ही खर्च होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि अमित द्विवेदीए उपजिलाधिकारी राम ऋषि रमनए खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव सहित कई वक्ताओं ने
![]() |
| संगोष्ठी में मौजूद अतिथिगण |
पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यसंस्कृति पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे डायट प्राचार्यध्जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने डीबीटी एवं निर्वाचन सीर कार्य को तय समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरका और प्राथमिक विद्यालय छिवलहा प्रथम के बच्चों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से वातावरण को ऊर्जावान बनाया। खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडे के विषय प्रस्तुतीकरण ने संगोष्ठी को दिशा दीए जबकि संचालन अरुण श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रधान संघए एआरपीए संकुल शिक्षक और प्रधानाध्यापकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रहीए जिसने इसे शिक्षा सुधार का सशक्त मंच बना दिया।


No comments:
Post a Comment