नियमों की अनदेखी हो रही है मानकों का उचित पालन नहीं हो रहा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

नियमों की अनदेखी हो रही है मानकों का उचित पालन नहीं हो रहा

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश उन्नाव नगर के अकरमपुर स्थित रिमझिम स्टील फैक्ट्री द्वारा मानकों की अनदेखी कर वायु और जल प्रदूषण फैलाया जा रहा है माह जनवरी में वहां के लोगों ने जिला कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जिलाधिकारी जी को मामले की लिखित शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था जिस पर हुई जांच के नाम पर उक्त प्रदूषण फैलाने वाली मिल को ही पत्र लिखकर खानापूरी कर दी गई है। जब कि हालात यह हैं कि होली के त्यौहार में क्षेत्रवासी अपनी छतों पर चिप्स और पापड़ जैसी चीजें भी नहीं बना पा रहे हैं। लगभग दो सैकड़ा क्षेत्रवासियों ने बैठक कर आक्रोश व्यक्त करते हुए यह सामूहिक निर्णय लिया गया कि मामले को एक बार फिर जिलाधिकारी से मिलकर लिखित शिकायती पत्र देने के लिए दिनांक 24.02.2026 को 11 बजे दिया जाय। बताते चले


की जहां छतो, पेड़ पौधो के पत्तों पर और फसलों पर लोहे के कणो की प्रतिदिन परत जम जाती है वही पौराणिक तालाब का पानी इतना प्रदूषित हो गया है कि जहां उसमें मछलियां मर रही है वहीं जानवर भी पानी पीकर दम तोड़ रहे हैं लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है पूर्व प्रवक्ता प्रदीप पासी का कहना है कि हवा और पानी पर सब का बराबर का अधिकार है फैक्ट्री प्रबंधन ने इस अधिकार को भी छीन लिया है जिलाधिकारी महोदय यदि अविलंब कोई कार्यवाही नहीं करते तो जनहानि होने की भी प्रबल संभावना है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा का कहना है कि जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन के माध्यम से पूरे प्रकरण को उनके संज्ञान में लाया जाएगा साथ ही क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन से अवगत कराया जाएगा हालत यह है कि महिलाएं होली की तैयारी के लिए  जो पापड़ चिप्स बनाती हैं वह खाद्य सामग्री भी बर्बाद हो रही है दो सप्ताह के अंतराल में यदि प्रबंधन पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम क्षेत्रवासी जिला अधिकारी कार्यालय पर सत्याग्रह करने के लिए बाध्य होंगे। सिंगरोसी स्थित अम्बेडकर पार्क बैठक में मुख्य रूप से विनोद कुमार प्रदीप पासी मोहम्मद बशीर एडवोकेट अंशू सभासद शिव वीरेंद्र अमर प्रकाश पंकज जायसवाल युसूफ वसीम प्रेमा गौतम सहित सैकड़ो  क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages