बाँदा, के एस दुबे : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अब तक कराए जा चुके वृक्षारोपण की शत प्रतिशत जिओ टेगिंग कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालय कैंपस में स्थान चिन्हित कर वृक्षारोपण अवश्य कराने तथा उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने वृक्षारोपण के लिए सत्यापन की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने, ग्रीन चौपाल के गठन के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया। वेटलैंड सीमांकन किए जाने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत सभी अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया और कहा कि सड़क के किनारे कचरे को ना फेंका जाए, उसका उचित निस्तारण कराया
जाए। उन्होंने आरआरसी सेंटरों के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की अवशेष आरआरसी सेंटर का शीघ्र निर्माण एवं संचालन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम गंगा समितियां का गठन किए जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने तथा सीवेज की व्यवस्था के अंतर्गत नहरों में गंदा पानी नहीं जाए इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को शहर के निम्नी नाला और करियानाला के प्रदूषण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी अरविंद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment