आयुक्त ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मासिक समीक्षा बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

आयुक्त ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मासिक समीक्षा बैठक

बाँदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत माह दिसंबर 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशाओं को स्टार आफ द मंथ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आरसीएच पोर्टल पर मंडल को राज्य स्तर पर पंचम रैंक तथा यूनीसेफ द्वारा तैयार छायाग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कंपोजिट इंडेक्स की ग्रेडिंग में चौथी रैंक प्राप्त करने पर आयुक्त द्वारा प्रशंसा की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की आयुक्त अजीत कुमार द्वारा मंडल स्तरीय भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की मासिक बैठक में समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने दिसंबर 2025 में आशा संतोष कुमारी द्वारा 16 महिला नसबंदी तथा आशा वंदना पांडेय द्वारा तीन पुरुष नसबंदी कराते हुए मंडल में सर्वाधिक उपलब्धि हासिल की गई, जिसके लिए उन्हें स्टार आफ द मंथ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक के दौरान आयुक्त ने आरसीएच


पोर्टल पर मंडल की पांचवी व पोषण दिवस कंपोजिट इंडेक्स की ग्रेडिंग चौथी रैंक प्राप्त होने पर प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में वार्षिक नोटिफिकेशन टारगेट प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एमबीबीएस चिकित्सकों के रिक्त 37 पदों पर चयन के लिए हर माह के द्वितीय एवं चतुर्थ सोमवार को वॉक इन इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को बताया गया। मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान अपर निदेशक सवास्थ्य, संयुक्त निदेशक, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक, मंडल के चारों जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक तथा एसीएमओ, मंडल एवं जनपदीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के प्रबंधक, यूनीसेफ, यूपीटीएसयू आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages