उत्तर प्रदेश झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एमबीए एवं बीटेक के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। समन्वयक डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि बैंगलोर स्थित नैटलैब्स कंपनी की ओर से सीईओ श्री अरविंद जायसवाल, एचआर हेड सुश्री खुशी गुप्ता एवं कंपनी प्रतिनिधि श्री हरिओम सिंह, सुश्री प्रतिष्ठा सिंह, सुश्री मीनाक्षी त्रिपाठी एवं श्री प्रियांशु पांडेय उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी के कार्य क्षेत्र, तकनीकी सेवाओं, इंटर्नशिप जॉब रोल एवं करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू के उपरांत वेब कंटेंट राइटर इंटर्न, रिसर्च एनालिस्ट इंटर्न, कस्टमर सपोर्ट इंटर्न, यूआई/यूएक्स डेवलपर इंटर्न एवं डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न पदों के लिए छात्रों का चयन किया गया। इन
पदों के लिए बीटेक, बीसीए, बीएससी, बीए, मास कम्युनिकेशन एवं अंग्रेज़ी साहित्य/अध्ययन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को अवसर प्रदान किया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान, व्यवहारिक कौशल, संचार क्षमता एवं अनुशासन की सराहना की। छात्रों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की प्रशंसा करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्रो. एम.एम. सिंह (कन्वीनर) के मार्गदर्शन में तथा श्री अंकित सिंह राठौर, श्रीमती लतिका सिंह गुर्जर, सुश्री निकिता सिंह एवं श्री कृष वर्मा का विशेष योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment