शासन से पत्रकार आयोग का गठन करने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

शासन से पत्रकार आयोग का गठन करने की मांग

प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन 

बांदा, के एस दुबे । प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन पेजा की महत्वपूर्ण बैठक एक होटल में आयोजित की गई, जिसमें पत्रकार आयोग के गठन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौतम ने संगठन की पुरानी कमेटी को भंग कर दिया है। कहा है कि संगठन को मजबूत करने के लिए फरवरी माह में सदस्यों के साथ बैठक करके विचार विमर्श किया जाएगा और मार्च में नई कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने बताया कि नई कमेटी के गठन में निष्क्रिय पत्रकारों को दर किनारे किया जाएगा। कर्मठ पत्रकारों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में पेजा के प्रदेश महासचिव

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन पदाधिकारी। 

नंदकिशोर शिवहरे ने कहा कि पत्रकारों को अपना सम्मान और हक चाहिए तो संगठन को और मजबूत करना पड़ेगा। पेजा महासचिव ने कहा कि सरकार ने नए साल में नया बजट जारी किया है, लेकिन इसमें पत्रकारों के लिए कोई जगह नहीं दी गई, इसलिए यह आभास होता है कि वर्तमान सरकार पत्रकारों के लिए समर्पित नहीं है, जबकि पत्रकारों ने सदैव पार्टियों को आईना दिखाते हुए सरकार में बैठाने का काम किया है। बैठक में शासन से मांग की गई कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आयोग का गठन किया जाए। कार्यक्रम में हुकुमचंद शेट्टी, संजय कुशवाहा, कामता सोनी, शुभम सिंह, दीपक पांडे, धर्मेंद्र सिंह, गेंदा लाल, प्रमोद शुक्ल, नरेंद्र सिंह तोमर आदि पत्रकार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages