कर्वी से खसरा पर वारए एमआर टीकाकरण अभियान का शंखनाद. - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

कर्वी से खसरा पर वारए एमआर टीकाकरण अभियान का शंखनाद.

27 फरवरी तक चलेगा महाअभियान 

स्कूलों में सजे स्वास्थ्य शिविर

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में मिजिल्स.रूबेला उन्मूलन की दिशा में सोमवार को एक निर्णायक पहल हुईए जब नगर क्षेत्र कर्वी के नया बाजार स्थित कम्पोजिट विद्यालय में एमआर टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ;प्रतिरक्षणद्ध डॉ जीआर रतमेले ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि महानिदेशकए परिवार कल्याणए उत्तर प्रदेशए लखनऊ के निर्देशानुसार 16 से 27 फरवरी तक जनपद के सभी सरकारीए निजी स्कूलों और मदरसों में कक्षा 1 से 5 ;5 से 10 वर्ष आयु वर्गद्ध के बच्चों को

स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को जागरुक करते बीएसए

निःशुल्क एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। उद्घाटन सत्र में 69 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित थाए जिनमें से 35 बच्चों का टीकाकरण एएनएम प्रियंका देवी द्वारा किया जा चुका था। जनपद के कुल 1207 विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को चरणबद्ध कार्ययोजना के तहत प्रतिरक्षित किया जाएगा। डॉ द्विवेदी ने कहा कि खसरा अत्यंत संक्रामक रोग हैए जबकि रूबेला गर्भस्थ शिशु के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अभियान को जनआंदोलन बनाएं और अधिक से अधिक बच्चों को टीकाकरण केंद्र तक लाएं। स्वास्थ्यए शिक्षा व आईसीडीएस विभाग के समन्वय से चल रहा यह अभियान चित्रकूट को खसरा.रूबेला मुक्त बनाने की मजबूत पहल साबित हो रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages