कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सोमवार को कैम्पस के यूआईईटी के लेक्चर हॉल एक में चार दिवसीय 'सम्भागीय नाट्य समारोह की शुरुवात हो गई। यह आयोजन उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ और विश्वविद्यालय की 'स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी' के सयुक्त तत्वाधान में अयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि रंग मंच कलाकार अश्वनी कांत श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि रंग मंच कलाकार रतन राठौर व प्रति कुलपति प्रो.सुधीर कुमार अवस्थी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो.सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि रंगमंच की कार्यशाला से हमारे यहां कैंपस में चल रहे फिल्ममेकिंग कोर्स में गुणवत्ता आएगी और काफी सुधार भी होगा । उन्होंने कहा कि कानपुर का
गौरव अब बढ़ रहा हैं । बिगबॉस के विजेता भी कानपुर के है । हम उम्मीद करते है कि स्क्रिपट लेखन की भूमिका को कानपुर के लोग बढ़ाएंगे । और इसमें सीएसजेएमयू भी अहम भूमिका निभाएगा । यह आयोजन न केवल कला प्रेमियों के लिए एक उत्सव है, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को युवा पीढ़ी से जोड़ने का एक ऐतिहासिक सेतु भी है।
उन्होंने बताया कि चार दिन चलने वालै इस आयोजन में हर दिन एक एक नाटक का मंचन होगा ।आयोजन के पहले दिन पाली भूपिंदर सिंह द्वारा लिखित और प्रवीण कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित नाटक 'तुम्हें कौन सा रंग पसंद है' से हुई।समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना 'नशा' का मंचन किया जाएगा। समारोह का समापन 19 फरवरी को प्रयागराज की संस्था 'माध्यम' द्वारा प्रस्तुत नाटक 'किराये का मकान' से होगा। कार्यक्रम का मंच संचालन कांची त्रिपाठी ने किया ।इस अवसर पर स्वामी हरिदास नाट्य अकादमी के निर्देशक डॉ.राज कुमार त्रिपाठी, उतर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के निर्देशक डॉ. शोभित कुमार नाहर,प्रशांत यादव कार्यक्रम समन्वयक संगीत नाट्य अकादमी,डॉ मीत कमल,सुन्दरम मिश्रा समेत काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment