डीएम ने नगर पालिका व कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

डीएम ने नगर पालिका व कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण

सूचना के बावजूद अवकाश पर जाने से सफाई लिपिक वेतन रोकने के निर्देश

अतर्रा, के एस दुबे । जिलाधिकारी ने नगर पालिका व कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। नगर पालिका में सूचना के बावजूद भी अवकाश पर चले जाने के लिए सफाई लिपिक का वेतन रोकन के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिए, वहीं निकाय कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का भी अवलोकन किया और सभी अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी जे. रीभा ने नगर पालिका परिषद के निरीक्षण के दौरान निकाय के खराब हैंडपंपों को को ग्रीष्म ऋतु से पूर्व रिबोर कराने एवं खराब वाटर टैंकर्स को ठीक कराए जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिए। निकाय के अन्तर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की जाँच के

नगर पालिका का निरीक्षण करतीं डीएम जे. रीभा।

लिए लोनिवि एवं ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गृहकर सर्वे कराने एवं पालिका के नवीन भवन निर्माण के लिए कार्यवाही किए जाने के निर्देश ईओ को दिए। उन्होंने नगर क्षेत्र में आने वाले गौरा बाबा तालाब के सौन्दर्गीकरण कराने के भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालिका स्थाई कान्हा गौ-आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौआश्रय स्थल में गोवंशों की संख्या स्थान की उपलब्धता के सापेक्ष कम पायी गई, जिससे गौआश्रय स्थल की क्षमता के अनुरूप निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के निर्देश दिए गए। गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराए जाने के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए गए। जिलाधिकारी ने गौआश्रय स्थल में संरक्षित समस्त गोवंशों का इयर टैगिंग एवं समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने, स्टाक रजिस्टर मेनटेन किए जाने एवं गोवंशों के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने तथा गोवंशों के लिए पशु आहार, भूसा, गुड, नमक आदि की पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages