आगामी 15 फरवरी को होगा विशाल कलश यात्रा का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

आगामी 15 फरवरी को होगा विशाल कलश यात्रा का आयोजन

गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, 16 फरवरी को कन्या भोज व प्रसाद वितरण होगा

बांदा, के एस दुबे । शहर के राजघाट रोड स्थित नागा बाबा पर्यटन केंद्र से दोपहर 12 बजे मां पीतांबरा महायज्ञ के 15वें वार्षिक उत्सव पर विशाल कलश व शोभा यात्रा पीतांबरा पीठ से उठेगी। छोटी बाजार के रास्ते झंडा चौराहा होते हुए बलखंडी नाका होते हुए महेश्वरी देवी चौक से शंकर गुरु चौक कैथी बाजार होते हुए बाबूलाल चौराहा स्थित मां काली की शक्तिपीठ से होकर कोतवाली रोड होते हुए वापस छोटी बाजार व पीतांबरा पीठ को आएगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष आठ फरवरी को कलश यात्रा उपरांत मंगल प्रवेश एवं श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। कथा 15 फरवरी को विश्राम होगी। 16 फरवरी को विशाल कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।

मंदिर पर विराजमान मां पीतांबरा देवी।

पीतांबरा पीठ नागा बाबा आश्रम है महंत श्री ओम चेतन ब्रह्मचारी जी ने बताया कि मां पीतांबरा 10 महाविद्याओं की अधिष्ठात्री देवी जी हैं और मुख्य पीठ इनकी मध्य प्रदेश के जनपद दतिया में है दतिया वाली माता की कृपा से ही नगर में नागा बाबा पर्यटन केंद्र में पीतांबरा पीठ विराजमान है। रामकेश निषाद जल शक्ति राज्य मंत्री, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जी द्वारा पीतांबरा पीठ में विकास कार्यों के कराए जाने से निरंतर पर्यटन केंद्र के रूप में पीतांबरा पीठ शोभायमान हो रही है। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में कलश एवं शोभायात्रा में भाग लेने हेतु निवेदन है । श्रीमद् भागवत कथा पंडित श्री दिलीप तिवारी भागवत आचार्य कानपुर से पधार रहे हैं एवं शास्त्री पंडित पुरुषोत्तम त्रिपाठी अलीगंज बांदा यज्ञ आचार्य के रूप में यज्ञशाला पीतांबरा पीठ से संबंधित समस्त वैदिक कार्यों को सनातन परंपराओं के अनुसार संपादित कराकर सब सभी देशवासियों के कल्याण एवं भारतवर्ष की निरंतर उन्नति एवं सर्वे भवंतु सुखिना सर्वे संतु निरामया की भावना से सभी लोग मिलजुल कर अपना तन मन धन का सहयोग देकर इस कार्यक्रम को संपन्न कराने की सभी पुण्य लाभ अर्जित करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages