हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन

कड़े मुकाबले में बनारस को हराया

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । नेशनल वालीबाल टूर्नामेंट हथगाम की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में कमल मेडिकल स्टोर के नाम से गोरखपुर की टीम ने गुड्डू खाद सेंटर बनारस की टीम को अंतिम सेट में 11-6 से हरा दिया। मैच बेहद रोमांचक रहा। एक-एक प्वाइंट बनाने में दोनों टीमों को जमकर पसीना बहाना पड़ा। पहला सेट जहां गोरखपुर ने जीता, वहीं दूसरे सेट में वापसी करते हुए बनारस ने जीत दर्ज की लेकिन फाइनल सेट में बनारस पीछे रह गई और फाइनल की ट्रॉफी गोरखपुर के नाम हो गई। लगभग आधी रात को फाइनल खेला गया लेकिन बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे जो खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे थे।

चैंपियन टीम को ट्राफी सौंपते अतिथि।

पुरस्कार वितरण समाजसेवी सैयद मोहसिन हसन के हाथों किया गया। विजेता टीम के कप्तान मो. शमीम ने ट्रॉफी ग्रहण की। विजेता टीम को 31 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद दिए गए। विजेता टीम के खिलाड़ी रेहान मैन ऑफ़ द मैच रहे जबकि उपविजेता टीम के खिलाड़ी आदित्य पांडेय मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे जिन्हें आजम कमर की ओर से मिक्सर ग्राइंडर मशीन प्रदान की गई। इस टूर्नामेंट में मोहसिन हसन की ओर से काफी सहयोग किया गया। अन्य दुकानदारों ने भी भरपूर सहयोग किया। लाइट की व्यवस्था मो.शादाब ताहिर ने की। यह वॉलीबॉल टूर्नामेंट नगर के सहयोग से आयोजित हुआ। टीमों के नाम भी नगर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के नाम से रखे गए थे। सैयद मोहसिन हसन, आसिफ पप्पू, हफीजुल हसन, सैयद रेहान अहमद, अतीक अहमद, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह यादव आदि लोगों के नेतृत्व में अंतिम दिन प्रदेश स्तर की वॉलीबॉल की टीमों ने भाग लिया। मौके पर इंस्पेक्टर दुर्गेश प्रसाद गुप्त, सब इंस्पेक्टर राज बहादुर यादव, दीपक साहू सभासद, राकेश सिंह, कमल नयन साहू, प्रदीप शुक्ला, सलमान, दारा यादव, नफीस प्रधान, नग्गन, सुल्तान, अनवारूल हक, इसरार पहलवान, मोहम्मद शहजादे, शहाबुद्दीन, मुशीर अहमद साबिर अली सहित तमाम लोग रहे। 

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages