सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

फतेहपुर, मो शमशाद । शासन की मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को अपराह्न एक बजे सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सेफर इंटरनेट डे के उद्देश्य से अवगत कराया तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग एवं

सेफर इंटरनेट डे पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग।

साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, समाजसेवी एवं अन्य संबंधित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages