कानपुर, प्रदीप शर्मा - सिविल लाइन्स स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में इनरव्हील क्लब ऑफ न्यू कानपुर की ओर से बुधवार को गज़ल-ए-महफ़िल का आयोजन किया गया जिसमें छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी प्रोफेसर संजय स्वर्णकार ने अपनी गज़लों से समाॅ बाॅधा । इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका एवं पूर्व प्रवक्ता वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेन्टर, मनीषा सिंह राजावत ने ये गजल सी निगाहें, ये शबाब ये अदायें, तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे, गजलें सुनायी। युनाइटेड पब्लिक स्कूल के
प्रबन्धक डाॅ इन्द्रमोहन रोहतगी ने विभिन्न वाद्य यन्त्रों पर मन्त्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। तबले पर डाॅ शुभम वर्मा ने संगति दी और सिन्थेथाइजर पर प्रेम कुमार शर्मा, एवं पैड पर अनिल सिंह ने संगति प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरती मेहरोत्रा, विशिष्ट अतिथि विनोद ऋषि रहीं। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन प्रेसीडेंट प्रोफेसर मृदुला शुक्ला ने किया। रीना धीर, गीता गुप्ता, पूजा अजमानी, वंदना बजाज, मीनाक्षी अनुराग आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment