बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशन पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने के लिए संगठनात्मक समीक्षा बैठक में काली देवी मंदिर के पास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में जिला महासचिव कालीचरण निगम, तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जसपुरा ब्लॉक
अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान एडवोकेट, बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरी(राजन साहिल), कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रराज वर्मा, बिसंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष जयकरन राजपूत, महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिप्रताप सिंह, बब्लू द्विवेदी दोहतरा से संगठन की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "पूरे बांदा जनपद में कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बदौलत गाँव-गाँव में खड़ा हो गया है, जनमानस में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी अच्छा रुझान भी है, उन्होंने आगे कहा कि अति शीघ्र बांदा जिले के अंदर गाँव-गाँव में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज हो गई है।"


No comments:
Post a Comment