बांदा, के एस दुबे । जनपद नवागंतुक जिलाधिकारी के रूप में अमित आसेरी आईएएस 2016 बैच ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। नवागंतुक जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने आज मुख्य कोषागार पहुंचकर विधिवत रूप से जनपद का प्रभार ग्रहण किया। बांदा आने से पूर्व वह लखनऊ में विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटल पर उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।कार्यालयों में फाइलों के रखरखाव और लंबित कार्यों की स्थिति को देखा।कर्मचारियों को अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। जिलाधिकारी अमित आसेरी के पदभार ग्रहण करने से जिले में प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, विशेषकर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।


No comments:
Post a Comment