देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, उन्नाव। तहसील क्षेत्र के गांव लाउ खेड़ा मजरेबंथर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किसान चौपाल में जल एवं वायु प्रदूषण के मामले में गांव वासी उबल पड़े ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों का जीवन दूभर हो गया है, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा को ग्रामीणों ने फैक्ट्रियों से उत्सर्जित केमिकल युक्त दुर्गंधितपानी के बहते हुए नाले को दिखाते हुए कहा कि इसमें विगत दिनों दो भैंसे गिर गई थी जो जिंदा नहीं निकल पाई और उनकी खाल तथा मांस केमिकल युक्त पानी से गल गया बदबूदार वायु तथा नाले से आ रही दुर्गंध के कारण जीना हराम है ना तो जनप्रतिनिधि कोई संज्ञान लेते हैं और ना जिला प्रशासन। रिंकू वर्मा रामनरेश हीरालाल सुशील मोतीलाल पिंटू आदि ग्रामीणों ने
बताया कि हम सब लोग नारकीय जीवन बिता रहे हैं जल हवा पर सबका समान अधिकार है लेकिन यहां पर फैक्ट्री वालों ने इस अधिकार को भी हमसे छीन लिया। जिला अध्यक्ष ने सभी को आस्वत करते हुए कहा कि नवागत जिलाधिकारी से आपकी समस्या को ज्ञापन द्वारा बताया जाएगा इस समस्या के निराकरण होने तक जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी ऐसा हम आप सब लोगों से वायदा करके जा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment