बांदा के खनन पट्टे की आड़ में हमीरपुर तक हो रहा अवैध खनन
असलहाधारी गुर्गें लग्जरी गाड़ियों में करते हैं निगहबानी
बांदा और हमीरपुर से चालू हैं साड़ी खदान में अवैध खनन
बांदा, के एस दुबे । पूर्वांचल के बाहूबलियों के बाहू और असलहों का बल अब बांदा जनपद की बालू खदान में दिखाई देने लगा है। इसी बाहूबल के दम पर ही साड़ी खण्ड एक खदान में अवैध खनन का काला कारोबार खुलेआम खोला जा रहा है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि बांदा जनपद के पट्टे में हमीरपुर जनपद में अवैध खनन कार्य धड़ल्ले से दर्जन भर असलहाधारी बदमाशों के द्वारा लग्जरी गाड़ियों में इस खदान की निगहबानी की जाती है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस खदान को चालू हुए अभी कुछ सही ही बीता है लेकिन इस खदान में अवैध खनन के मामले में अपना एक अलग रिकार्ड बना रखा है। इस खदान में आज तक प्रशासन और खनिज विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी झंगने तक नहीं गया।
सूत्रों की मानें तो साड़ी खण्ड संख्या एक की खदान में प्रशासन की सारी नियमों को कायदों को धता बताते हुए पूर्वांचल के एक बाहूबली पूर्व सांसद के असलहाधारी बदमाशों के दम पर अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर के संरक्षण में इस खदान का पट्टा तो कहने को बांदा में हैं। लेकिन मात्र बीस प्रतिशत खनन बांदा जनपद में होता है। वहीं हमीरपुर जनपद में इस खदान की आड़ी 80 फीसदी खनन कार्य अवैध तरीके से करके बालू की निकासी की जा रही है। इस खदान में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं। जिससे यह साबित होता है कि इस खदान में काला कारोबार खुलेआम किया जा रहा है। साड़ी एक खदान शुरू होते ही विवादों के घेरे में है। इस खदान दबंग संचालक द्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार सहित कई अन्य लोगों पर रंगदारी आदि सहित कई
धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर यह संदेश देना चाहा कि यदि हमारे काले कारोबार के बीच कोई आयेगा तो उसको मुकदमों में फंसाकर शांत कर दिया जायेगा। पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद से खदान संचालक के हौंसले इतने बुलंद हो गये कि उसने असलहाधारी बदमाशों की पूरी फौज ही खदान के रास्तों की निगहबानी में लगा दी। जिससे उसके कालेकारोबार में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। वहीं पंप कैनाल के समीप इतना अवैध खनन किया जा रहा है कि क्षेत्र वासियो को बहुल जल्द पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस देखना यह है कि पूर्वांचल का बाहूबल बुन्देलखण्ड के बांदा जिलों में कब तक पैर जमाये रहता है।



No comments:
Post a Comment