अधिवक्ता के निधन पर वकीलों ने की शोक सभा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 21, 2026

अधिवक्ता के निधन पर वकीलों ने की शोक सभा

बांदा, के एस दुबे । वरिष्ठ अधिवक्ता रामोतार यादव के आकस्मिक निधन पर बार एसोसिएशन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बार अध्यक्ष ने विमल कुमार सिंह ने कहा कि उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। 40/ वर्षों से विधि क्षेत्र में सक्रिय थे और हमेशा अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन करते थे।


कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद किया। बताया गया कि वे हमेशा गरीब व जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता देते थे।शोक सभा के कारण  न्यायिक कार्य स्थगित रखा गया। बार एसोसिएशन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।बार संघ अध्यक्ष विमल कुमार सिंह महासचिव राजेश कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता कमिश्नर महासचिव विनोद सिंह शिवपूजन पटेल, कुलदीप सिंह रमेश लखेड़ा लालू दुबे परशुराम त्रिपाठी विजय बहादुर परिहार सत्यदेव त्रिपाठी आदि।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages