कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को चार - चार लाख रुपए का चेक सौंप कर बंधाया ढांढस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 30, 2026

कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को चार - चार लाख रुपए का चेक सौंप कर बंधाया ढांढस

सपा महासचिव ने दिया कंधा 

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । भूरागढ़ व चिल्ला में हमीरपुर पुल हादसे में शहीद हुए सभाजीत यादव पुत्र नीलकंठ यादव; गंगाचरण यादव पुत्र सोबरन यादव (भूरागढ़) लोकेंद्र निषाद पुत्र राधेश्याम; कुलदीप निषाद पुत्र प्रेमचंद निवासी चिल्ला  के यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव/ पूर्व कैबिनेट मंत्री  विशंभर प्रसाद निषाद ,सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले अपनी टीम के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवारों के दुख में शामिल होकर  दिवंगत को कंधा देकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कुछ देर बाद चिल्ला में भाजपा  कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी चिल्ला में  पीड़ित परिवार के यहां भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और चार चार लाख रुपए का चेक देकर परिजनों को ढांढस


बंधाया। दोनों युवा दिवंगतो के अंतिम दर्शन करना  भी करना उचित नहीं समझा। जबकि दोनों की मृत शरीर 10 कदम पर रखे हुए थे। पीड़ित परिवारों ने अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र सपा के राष्ट्रीय महासचिव निषाद  के साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान  को सौंपा और मांग किया कि मृतक परिवारों को एक करोड़ रुपये की  आर्थिक सहायता और पीड़ित परिवारों के एक एक सदस्यों को सरकारी नौकरी और एक एक सरकारी आवास दिया जाए ।

इस मौके पर भा ज पा नेता अमित निगम,सी ओ सदर सौरभ सिंह, तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह,सपा के पुष्पेंद्र सिंह चुनाले; आशीष निषाद; दिलीप पटवा; चंद्रभान निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में गांववासी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages