क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर को पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 30, 2026

क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर को पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई

बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक कार्यालय बांदा में शनिवार को अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके सुखद व दीर्घायु जीवन की कामना की। मूल रूप से जनपद कानपुर देहात के निवासी राजवीर सिंह गौर वर्ष 1984 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सम्मिलित हुए थे। अपने 42 वर्षों के लंबे और गौरवशाली सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। 


विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने गौर के कर्तव्यों के प्रति समर्पण और निष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 42 वर्षों तक बेदाग और शानदार सेवा देना पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक है।इस भावभीनी विदाई समारोह में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक बांदा सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त हुए क्षेत्राधिकारी को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages