महाजरी वार्ड में शुरू हुई जनगणना की तैयारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 22, 2026

महाजरी वार्ड में शुरू हुई जनगणना की तैयारी

कर्मचारियों ने किया भवन व नजरी नक्शा सर्वे

फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 28 महाजरी में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वार्ड में भवन गणना एवं नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर भवनों का विवरण, परिवारों की संख्या तथा अन्य जरूरी जानकारियां एकत्र की गईं।

महाजरी वार्ड में जनगणना करते कर्मचारी।

जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मकानों की स्थिति, गलियों और मोहल्लों का नजरी नक्शा तैयार किया। अधिकारियों के निर्देश पर सर्वे कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा रहा है, ताकि आगामी जनगणना में सही आंकड़े दर्ज हो सकें। इस अभियान में कर्मचारी मोहम्मद हबीब, सलीम अनवर, सैफुल इस्लाम, राजीव पांडेय, तौसीफ अहमद एवं अनुराग सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। नगर पालिका परिषद में जनगणना एवं भवन गणना कार्य को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है और विभिन्न वार्डों में टीमें भेजकर सर्वे कराया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages