सादगी के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 6, 2026

सादगी के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में हुई पूजा-अर्चना व वृक्षारोपण

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जनपद में गौरव और संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पवित्र सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर परिसर में किया गया। जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों और पदाधिकारियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके उपरांत देश और समाज के कल्याण के लिए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ताम्बेश्वर मंदिर स्थित तालाब के समीप सामूहिक वृक्षारोपण भी किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष

सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते भाजपाई।

राम किशोर साहू ने डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि ष्डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का पूरा जीवन भारत की अखंडता और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित था। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उनका नारा आज धरातल पर सच हो चुका है। उनका राष्ट्रवाद हमारे लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगा। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक महान शिक्षाविद और विचारक थे। आज उनकी जयंती पर हम सभी ने ताम्बेश्वर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया है। उनके दिखाए अंत्योदय के मार्ग पर चलकर ही हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक पंकज त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिपाठी, नीरज सिंह, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, ओम मिश्रा, पंकज त्रिवेदी, ज्योति प्रवीण, शैलजा राज, रामप्रताप सिंह, अपर्णा सिंह मौजूद रहीं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages