राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
बांदा, के एस दुबे । स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और महान राजनेता बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबू जगजीवन राम जी का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने देश में समानता के अधिकार और
सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। बाबू जगजीवन राम जी ने दलितों, वंचितों और शोषित समाज के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। 6 जुलाई 1986 को उनका देहावसान हुआ था, लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम सभी कांग्रेसजनों को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित बैठक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, शहर उपाध्यक्ष के.पी. सेन, शब्बीर सौदागर, वीरेन्द्र धुरिया, मोहम्मद इस्माइल, जगमोहन, हरिश्चंद्र बाजपेई, लाल जी और सुखदेव गांधी सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment