उद्यान महाविद्यालय की स्थापना हेतु कुलपति ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 23, 2026

उद्यान महाविद्यालय की स्थापना हेतु कुलपति ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने प्रमुख सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उत्तर प्रदेश के पत्र के अनुपालन में विश्वविद्यालय के अंतर्गत जनपद रायबरेली में उद्यान महाविद्यालय की स्थापना के लिए तात्कालिक प्रभाव से प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता उद्यान संकाय डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी को समन्वयक तथा केवीके रायबरेली प्रथम के अध्यक्ष डॉ के के सिंह को नोडल अधिकारी के रूप में


अस्थाई कार्य दायित्वों के निर्वहन के लिए जिम्मेदारी दी है। कुलपति को डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी उद्यान महाविद्यालय से संबंधित समस्त प्रगति आख्या  समय समय पर देंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages